शुक्रवार को अमरीकी अधिकारियों ने बताया कि इस द्वीप में उन लोगों को दफ़्न किया जाता रहा है जिनका कोई वारिस नहीं होता या जिनके घर वाले दफ़्न का ख़र्च नहीं उठा पाते।
न्यूयार्क के स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना से मरने वालों को भी हम वहां दफ़्न कर रहे हैं जिनका कोई वारिस नहीं है।
न्यूयार्क टाइम्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस द्वीप में हालिया दिनों 25 शवों को दफ़्न किया गया है।
न्यूयार्क में कोरोना से 1 लाख 60 हज़ार लोग संक्रमित हैं जबकि 7 हज़ार 844 लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका में कोरोना महामारी से संक्रमित और हताहत होने वालों में अधिक संख्या न्यूयार्क के लोगों की है।
हार्ट द्वीप एक मील लंबा है जो ब्रोनेक्स इलाक़े में स्थित है। इस द्वीप को उसके मालिक से न्यूयार्क शहर ने वर्ष 1869 में ख़रीदा था और उसी समय से इसे लावारिसों का क़ब्रिस्तान बना दिया गया था। यहां अब तक दस लाख लोगों को दफ़्न किया जा चुका है।